फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजेपुर कुर्रा की आशा की सेवा समाप्त, एएनएम निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम राजेपुर कुर्रा में खसरे से तीन बच्चों की मौत होने और 23 अन्य बच्चों के संक्रमित होने के मामले में क्षेत्र की आशा व एएनएम पर गाज गिरी है। दोनों को बच्चों की समय से सूचना विभाग को देने में लापरवाही का दोषी पाया गया है। इसके चलते आशा की सेवा समाप्ति एवं एएनएम के निलंबन की कार्रवाई की गई है।ग्राम राजेपुर कुर्रा में तीन दिन में तीन बच्चों की खसरे से मौत हो गई। विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जब बच्चों की जांच की तो 23 अन्य बच्चे खसरे की चपेट में मिले। इतनी बढ़ी संख्या में बच्चों के संक्रमित मिलने के बाद विभाग में खलबली मच गई। विभाग ने खसरा फैलने के तथ्यों की जांच कराई तो पाया कि गांव में एक सप्ताह पहले से खसरा फैला हुआ था, लेकिन क्षेत्र की आशा व एनएएम ने इसकी सूचना विभाग को नहीं दी। इसके साथ ही गांव में टीकाकरण में भी लापरवाही सामने आई। इसका दोषी क्षेत्र की एनएनएम और आशा को माना गया। जांच में पता चला कि आशा अपने गांव में न रहकर गंजडुंडवारा में रहती है।
विज्ञापन


गांव में 10 दिन से बच्चे बीमारी की चपेट में आए हुए थे, लेकिन आशा व एएएनएम ने जिसको संज्ञान में नहीं लिया। जबकि दोनों की विभाग को सूचना देना जिम्मेदारी होती है। दोनों ने अपनी जिम्मेदारी को सही तरह से नहीं निभाया। विभाग को देर से सूचना मिली। इस लापरवाही के चलते आशा की सेवा समाप्ति एवं एएनएम के निलंबन की कार्रवाई की गई है। - डाॅ. अंजुश सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें