फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की हुई सराफा बाजार में खरीदारी

विज्ञापन
करवाचौथ को लेकर चूडिय़ों की खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। करवा चौथ पर बुधवार को करोड़ों रुपये के आभूषण, साड़ी और शृंगार के सामानों की खरीदारी से बाजार दमक उठा। अकेले सराफा बाजार में दस करोड़ रुपये की खरीदारी की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान ब्यूटी पार्लर पर सुहागीनों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

करवा चौथ परन महिलाओं ने सोने की चेन, कानों के झुमके, पायल, मंगलसूत्र, बिछिया सहित अन्य आभूषणों की जमकर खरीदारी की। महिलाओं को जोधा-अकबर की पायल और बिछिया खूब पसंद आए।
सराफा बाजार से लोगों ने एक हजार से लेकर एक लाख तक की खरीदारी की। सराफा बाजार को जाने वाले मार्ग पर दिनभर जाम के हालात रहे। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई थी। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुकांत जैन ने जिलेभर में दस करोड़ के कारोबार की संभावना जताई।
विज्ञापन

दो करोड़ के बिक गए कपड़े
मैनपुरी। करवाचौथ पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है। इसके तहत बुधवार को कपड़ा बाजार भी गुलजार रहा। बाजार में साड़ियों की कई तरह की वैरायटी महिलाओं को पसंद करते हुए देखी गईं। इनमें सबसे ज्यादा मांग सिल्क और कैटवॉक साड़ी की रही। इनके अलावा गाउन और क्रॉप टॉप की बिक्री पिछले वर्ष की अपेक्षा बढ़ी है। इसके अलावा गरारा, लाछे वाले सूट, कुुर्ती और प्लाजों को भी पसंद किया गया। कपड़ा व्यवसायी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार ने जिलेभर में दो करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना जताई है।
ब्यूटी पार्लर रहे फुल
ब्यूटी पार्लर की संचालिका सीमा देवी का कहना था कि इस वर्ष गत वर्ष की अपेक्षा महिलाएं संजने और संवरने में अधिक खर्च कर रही हैं। महिलाओं ने संजने के लिए 500 से लेकर तीन हजार तक खर्च किए। शहर के ब्यूटी पार्लरों पर सुबह से लेकर देर रात तक महिलाओं को संजते-संवरते देखा गया। इस दौरान मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी रही।
कॉस्मेटिक बाजार में हुई 50 लाख की बिक्री
कॉस्मेटिक बाजार में भी करवाचौथ को लेकर महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने यहां पहुंचकर जहां अपने संजने और संवरने के लिए सामान की खरीदारी की। वहीं आर्टीफिशियल ज्वैलरी की भी खरीदारी की गई। कॉस्मेटिक के दुकानदार आजाद ने बताया कि इस वर्ष कॉस्मेटिक बाजार में लगभग 50 लाख रुपये की खरीदारी हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें