फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः करवाचौथ पर बाजार रहे गुलजार, 65 करोड़ का कारोबार

Wed, 04 Nov 2020 12:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सोने, चांदी और हीरे के आभूषण और साड़ियों के शो रूम गुलजार रहे। ब्यूटी पार्लर भी फुल रहे। मोबाइल और उपहार की दुकानों पर भी खासी भीड़ रही। कारोबारियों के मुताबिक 65 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
कपड़े की दुकान से खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजारों में मंगलवार को दिन भर करवा चौथ की रौनक रही। महिलाओं ने अपने और परिजनों के लिए खास खरीदारी की। सोने, चांदी और हीरे के आभूषण और साड़ियों के शो रूम गुलजार रहे। ब्यूटी पार्लर भी फुल रहे। मोबाइल और उपहार की दुकानों पर भी खासी भीड़ रही। कारोबारियों के मुताबिक 65 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


30 करोड़ के आभूषण खरीदे 
मंदिर की कलाकृति के आभूषण सबसे ज्यादा पसंद किए गए। इसमें में भी 15 से लेकर 30 हजार रुपये तक के आभूषण लिए गए। अनुमानित 30 करोड़ रुपये का निवेश हुए। जो पिछले साल से पांच करोड़ अधिक था। - संदीप गुप्ता, सराफा कारोबारी

15 करोड़ की खरीदी साड़ी और लहंगे
सबसे ज्यादा खरीदारी लहंगा नुमा साड़ी की हुई। इसमें भी लाल, गुलाबी जैसे चटखदार रंग पसंद किए गए। 2500 से लेकर पांच हजार रुपये तक खर्च किए गए। फुटकर बाजार से 15 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई। जो बीते वर्ष से तीन करोड़ अधिक है। - संजय गोयल, साड़ी विक्रेता
विज्ञापन

 

पार्लर में खर्च किए पांच करोड़
महिलाओं ने सबसे ज्यादा दुल्हन स्टाइल का मेकअप कराया। जबकि मेकअप से पूर्व पिछले कई दिनों से सुंदरता निखारने को ब्यूटी ट्रीटमेंट लिया जा रहा था। अनुमानित पांच करोड़ का कारोबार हुआ। आखिरी बार से डेढ़ करोड़ अधिक है। मिलिंद परमार, सैलून संचालक

कॉस्मेटिक्स की 8 करोड़ की बिक्री

सुबह करीब 11 बजे से ही ग्राहकों का आवागमन शुरू हो गया था। देर रात तक खरीदारी हुई। लिपस्टिक, नेल पॉलिश और चूड़ियां की मांग अधिक रही। औसतन आठ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। जो बीते वर्ष से ढाई करोड़ अधिक रहा। - जुनैद खान, कॉस्मेटिक कारोबारी

सात करोड़ के समार्टफोन खरीदे गए
सुहागिनों के पर्व के लिए अनुमानित सात करोड़ रुपये के समार्टफोन खरीदे गए हैं। पिछले साल से दो करोड़ अधिक का कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा 10 से 15 हजार रुपये तक मोबाइल फोन लिए गए।  - लोकेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष आगरा मोबाइल फोन एसोसिएशन
विज्ञापन

दोपहर में ही सामान खरीद लिया
पर्व को लेकर बीते कई दिनों से खरीदारी चल रही थी। मंगलवार को साड़ी, कॉस्मेटिक जैसे आवश्यक सामान लिया गया। भीड़ से बचने के लिए दोपहर में ही सामान खरीद लिया। - आशा अरोरा, गृहिणी

ब्यूटी पार्लर में मेकअप भी कराया
साल में कुछ ही त्योहार ऐसे हैं, जिसमें बाजार निकलने का मन करता है। करवाचौथ को लेकर भी काफी सामान खरीदा गया। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर जाकर मेकअप भी कराया। - मीनाक्षी दुआ, गृहिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें