करवाचौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, तो पति भी उनका दिल जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वैसे तो कई उपहार दिए जा सकते हैं, लेकिन आगरा में पति गहनों से आगे बढ़कर पत्नियों को लग्जरी कारें उपहार में दे रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
करवाचौथ का त्योहार इस बार कुछ खास अंदाज में मनाया जा रहा है। जहां पहले पति अपनी पत्नियों को हीरे और सोने के गहनों उपहार में देकर खुश करते थे, वहीं अब तोहफों की फेरहिस्त में मोबाइल और होम अप्लाइंज से आगे बढ़ते हुए लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन
शहर के कई परिवारों में पतियों ने अपनी पत्नियों को गाड़ी उपहार में देने के लिए बुकिंग करा रखी है। इसमें 5-6 लाख की बजट कार से लेकर 42 लाख तक की लग्जरी कार तक शामिल है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से ऑटोमोबाइल कंपनियों के शोरूम पर कार बुकिंग कराने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस करवाचौथ पर गिफ्टिंग ट्रेंड में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। गहनों को पछाड़ते हुए लग्जरी कारों ने बाजी मार ली है।
पत्नियों के प्रति प्रेम जताने के लिए लोग जमकर गाड़ियों की बुकिंग करा रहे हैं। नई जीएसटी दर के बाद गाड़ियों की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इनकी कीमत में 3 लाख तक की गिरावट आई है। जीप ब्रांड के सेल्स मैनेजर अमित शर्मा ने बताया कि करवाचौथ पर 42 लाख रुपये की जीप मैरेडियन की 3 और 28.50 लाख रुपये कीमत वाली कंपास की बुकिंग कराई गई है।
महिंद्रा इलेक्ट्रिक की हाई डिमांड
महिंद्रा आगरा के एमडी दीपेश गोयल ने बताया कि करवाचौथ पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड है। लगभग 12 से 15 एक्सईवी 9 बुक कराई गईं हैं। जिनकी कीमत 32 लाख रुपये है। इसके साथ ही स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में बी 6 (26 लाख) की भी बुकिंग कराई जा रही है। पेट्रोल-डीजल में थ्री एक्सओ (12 लाख), 7 डबल ओ (15-25 लाख) की डिमांड काफी है।