फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: अपने 'चांद' को देख खिल गईं 'चांदनी', सुहागिनों ने 16 शृंगार करके चांद को दिया अर्घ्य

Mon, 21 Oct 2024 12:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

Karwa Chauth 2024: छलनी में अपने 'चांद' को देखकर 'चांदनी' खिल गईं। सुहागिनों ने 16 शृंगार करके पूजन किया और चांद को अर्घ्य दिया। 
विज्ञापन
सुहागिनों ने 16 शृंगार करके चांद को दिया अर्घ्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सुहागिनें कई दिनों से करवा चौथ की तैयारियों में लगी थीं। रविवार को घरों और सोसाइटियों में त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को 16 शृंगार करके सुहागिनों ने चांद को अर्घ्य दिया। 

विज्ञापन


वहीं अपने चांद (पति) को चलनी से निहारकर चांदनी की तरह खिल उठीं। उनकी पूरे दिन की थकान छूमंतर हो गई। उन्होंने पति की दीर्घायु के लिए चौथ माता से कामना की। पति ने भी तोहफे देकर साथ निभाने का वादा किया।

पंचवटी कॉलोनी में सामूहिक करवा चौथ पूजन का आयोजन किया गया। - फोटो : संवाद
शहर में विभिन्न कॉलोनियों और सोसाइटी में सुहागिनों ने सोलह शृंगार करके सामूहिक करवा चौथ पूजन किया। शाम को रंगोली बनाकर चौथ माता की स्थापना की। सामूहिक रूप से चांद को अर्घ्य देकर पतियों के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। सामूहिक पूजन की तस्वीरें अमर उजाला को भी भेजी गईं। चयनित तस्वीरें यहां प्रकाशित की जा रही हैं।
विज्ञापन

सुहागिनों ने 16 शृंगार करके चांद को दिया अर्घ्य - फोटो : संवाद

महिलाओं ने की सामूहिक पूजा

रुई की मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में करवा चौथ पर महिलाओं ने सामूहिक पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। मंदिर की पुजारिन गीता देवी ने कथा सुनाई। पूजा भोजवानी, नेहा फूलवानी, दीक्षा पुरसानी, उर्वशी शर्मा, प्रगति शर्मा, पिंकी धनवानी, आयुषी अरोड़ा, डिंपल तेलियानी, अदिति गिदवानी, कोमल ज्योति, निशा भोजवानी, रेखा आदि ने भी पूजा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें