फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रेन से कटकर जूता कारोबारी के बेटे की मौत, रेलवे लाइन पर मिली लाश; 24 घंटे से था लापता

Sun, 20 Oct 2024 11:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में ट्रेन से कटकर जूता कारोबारी के बेटे की मौत हो गई। रेलवे लाइन पर उसकी लाश मिली। 24 घंटे से लापता था। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
रेलवे लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार रात को जूता कारोबारी के 26 वर्षीय बेटे सौरभ का शव रेलवे लाइन पर मिला। पुलिस का कहना है कि वह घर से नाराज होकर निकला था। ट्रेन से कटकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के बिल्लोचपुरा की है। 

विज्ञापन


रामनगर, जगदीशपुरा निवासी दिलीप कुमार विमल का जूते का कारोबार है। परिजन ने पुलिस को बताया कि बेटा सौरभ शनिवार शाम 6 बजे घर से निकला था। तीन घंटे तक लौटकर नहीं आया। रात नौ बजे बड़ी बहन भारती ने फोन पर बात की। वह जल्दी घर आने की कहने लगा। इसके बाद उसका फोन स्विच आफ हो गया। 

Trending Videos

परिजन ने दोस्तों और परिचितों के घर जाकर तलाश की, लेकिन मिला नहीं। रात तकरीबन 1:30 बजे फोन ऑन हो गया। थाना हरीपर्वत पुलिस ने फोन रिसीव किया। पुलिस ने एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी बुलाया। परिजन पहुंचे तो ट्रेन से कटने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई है। हालांकि परिजन ने यही बताया कि बेटा नाराज होकर घर से निकला था। बिल्लोचपुरा स्थित रेलवे लाइन के पास कैसे पहुंचा, यह किसी को नहीं पता। पुलिस जांच कर रही है। आशंका है कि उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें