फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Poornima: गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्घालुओं की ट्रैक्टर टॉली पलटी, एक की मौत

Tue, 12 Nov 2019 04:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए बदायूं जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गई। जिससे ट्रॉली के नीचे दबकर मौके पर ही एक श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 30 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली भेजा गया। जहां से गंभीर घायल 11 श्रद्धालुओं को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  चांदनी रात में ताजमहल के दीदार को अब नहीं पड़ेगा जेब पर बोझ, महज बीस रुपये का टिकट, जानिए कैसे

घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की है। क्षेत्र के गांव बड़ौला के श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गंगास्नान के लिए कादरगंज घाट जा रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  इतिहासः दादा ने बनवाई बाबरी मस्जिद, तो पोते ने चलवाया श्रीराम का सिक्का

घाट पर जाने के लिए जब श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पटियाली-बदायूं हाईवे पर पहुंची तो चालक सचिन पुत्र रनवीर रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने लगा। कुछ ही दूरी पर चालक ने आगे चल रही बोलेरो कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक करते समय चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। 

अनियंत्रित ट्रैक्टर हाईवे किनारे ट्रॉली सहित एक खाई में गिरकर पलट गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 40 श्रद्धालु सवार थे। कुछ तो ट्रैक्टर पलटते ही दूर जा गिरे। जबकि कई श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गए।

जिससे गांव बड़ौला निवासी अर्जुन(40) पुत्र रघुवीर शाक्य की ट्रॉली के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 30 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एंबूलेंस मौके पर पहुंची।

घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब घटना देखी तो वह रुककर मदद में जुट गए। सूचना पर सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिसकर्मी राहत कार्य में जुट गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। वह ट्रैक्टर पलटने से पहले ही कूद गया था।
विज्ञापन

यह हुए घायल
घटना में श्रद्धालु राजकुमार, आशाराम, नैना, विशाल, प्रमोद, खुशबू, प्रेमवती, राजू, नेमावती, रानावती, विनीता, रीना, सीमा, संगीता, शिवानी, रिंकी, बबलू, छवि, जीवन लाल, आशादेवी, प्रियंका, विद्यावती, धानवती,रवी, अंजली, शालिनी, रीता, जसवीर, अनामिका घायल हुए हैं।

इन्हें किया गया रेफर
घटना में गंभीर रूप से घायल हुए जीवन लाल, आशादेवी, प्रियंका, विद्यावती, धानवती,रवी, अंजली, शालिनी, रीता, जसवीर, अनामिका को रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें