फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल उपचुनाव 2024: तेज प्रताप यादव आज करेंगे नामांकन, रामगोपाल पहुंचे मैनपुरी; बसपा को लेकर कही ये बड़ी बात

Mon, 21 Oct 2024 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी की करहल विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव  को सपा उसी तर्ज पर जीतना चाहती है, जैसे पिछले चुनाव में अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी। सैफई परिवार ने इसके लिए पूरी दम के साथ मैदान में हैं।
विज्ञापन
सपा महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव सोमवार यानि आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन करेंगे। तेजप्रताप के नामांकन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। वहीं प्रो. रामगोपाल यादव भी मैनपुरी पहुंच चुके हैं। उन्होंने मैनपुरी से बसपा को लेकर बड़ा बयान दिया।  
विज्ञापन


विज्ञापन


मैनपुरी की करहल विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव  को सपा उसी तर्ज पर जीतना चाहती है, जैसे पिछले चुनाव में अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी। सैफई परिवार ने इसके लिए पूरी दम के साथ मैदान में हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव,  चाचा शिवपाल सिंह यादव, महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेन्द्र यादव के साथ बदायूं सांसद आदित्य यादव भी मैनपुरी पहुंच गए हैं। इस दौरान महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ दावा करती है। बसपा तो वही करेगी, जो भाजपा कहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें