फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कपिल देव ने दी ये सीख....आगरा में कहा कि खेलकूद अच्छा है, लेकिन पढ़ाई की कीमत पर नहीं

Sun, 08 Dec 2024 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने ने सेवा कार्यों के लिए शहर के 20 शख्सियतों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और युवाओं से कहा कि खेलकूद अच्छा है, लेकिन पढ़ाई की कीमत पर नहीं। 

 
विज्ञापन
कपिल देव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि खेलकूद अच्छे हैं लेकिन पढ़ाई की कीमत पर नहीं। पढ़ाई अर्जित की गई वह अनमोल पूंजी है जो जीवन भर काम आती है। ये बातें उन्होंने शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरिएट में कार्य केयर्स संस्था और एक पहल बीआर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन




फायर साइड चैट विथ कपिल देव शो के दौरान वह प्रशंसकों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में सेवा कार्यों के लिए शहर की 20 शख्सियतों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मैंने थोड़ी-बहुत पढ़ाई की होती तो अच्छा होता। जीवन में खेल 10 प्रतिशत और 90 प्रतिशत शिक्षा काम आती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरे घर पर मेरी कोई क्रिकेट खेलते हुए फोटो नहीं हैं। जबकि ऐसे क्रिकेटर भी हैं जिनका पूरा घर ही संग्रहालय है। मैं जीवन के नए पहलू को ढूंढ रहा हूं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पैसा बनाना अच्छा है, पर रिश्ते और व्यवहार बनाना मिलियंस में रुपये बनाने के बराबर है।

जीवन में बैलेंस बनाओ वरना आपकी अलमारी में पैसे से ज्यादा दवाएं होंगी। आपके रिश्तेदार गरीब हैं तो आपके धनवान होने का कोई फायदा नहीं। हम क्रिकेट ग्राउंड पर उतरते हैं तो कभी नहीं सोचते कि हम हार भी सकते हैं। बल्कि हार मैच जीतने के लिए ही खेलते हैं।

उन्होंने मंच से एक पहल पाठशाला में 10 बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा का खर्चा उठाने का जिम्मा लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व कप्तान ने कहा कि मेरी पत्नी ने तेज गाड़ी चलाने को मना किया है। आपको भी तेज गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। अतिथियों का स्वागत महासचिव मनीष राय ने किया। इसे अमेरिका से आए संस्था के संस्थापक स्वप्निल अग्रवाल ने होस्ट किया। संचालन डॉ. ईभा गर्ग और श्रुति सिन्हा ने किया। डॉ. सुशील गुप्ता, संतोष शर्मा, नीरज खन्ना, किशोर नारायण खन्ना, हरविजय सिंह बहिया, योगेश जैन, फादर जॉर्ज पॉल, केसी अग्रवाल, एड. रवि अग्रवाल, मुकेश जैन, सरोज प्रशांत, मंजू खन्ना, मानस राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्हें किया सम्मानित
पांच श्रेणियों में शहर की 20 शख्सियतों को कपिल देव ने सुभाष चंद्र गुप्ता मेमोरियल अवार्ड 2024 से अलंकृत किया। लाइफटाइम सर्विस कैटेगरी में शहीद विंग सीडीआर पृथ्वी सिंह चौहान का सम्मान उनके परिवारीजन, नेशनल प्राइड सम्मान मिस आयुषी गुप्ता को दिया गया। आउटस्टैंडिंग यूथ इन बिजनेस एंड सोशल वेलफेयर का सम्मान विवेक कुमार गोरख, राहुल जैन, अनुराग गुप्ता, शिवम शर्मा, वूमेन ऑफ इम्पैक्ट प्रीती बुद्धिराजा, राशि गर्ग, एजुकेशन एक्सीलेंस कैटेगरी में कृतिका खन्ना, कम्युनिटी चैंपियंस कैटेगरी में पूनम सचदेवा, रोबिन सरकार, डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल, न्यूफोल्ड डिजिटल, आउटस्टैंडिंग एनजीओ की श्रेणी में सेकंड चांस, रोटरी क्लब ऑफ आगरा ग्रेस, एलआईसी, राउंड टेबल इंडिया, अनुपम फाउंडेशन और मैत्री सुधा संस्था को सुभाषचंद्र गुप्ता स्मृति से सम्मानित किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें