फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक से गिरकर कांवड़िए पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। सैंया-ग्वालियर हाईवे पर बिजलीघर के सामने रविवार को सोरों से कांवड़ लेकर लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक सड़क पर फिसलकर गिर गई। हादसे में कांवड़िए पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ।
विज्ञापन

धौलपुर के गांव सरानी खेड़ा निवासी श्रीचंद और उनके पुत्र राजवीर सिंह परिवार के साथ सोरों से कांवड़ लेकर आ रहे थे। पूरी रात पैदल चलने के कारण वे अत्यधिक थक चुके थे। थकान मिटाने के लिए उन्होंने अपनी कांवड़ें अन्य साथियों को सौंप दीं और बाइक से सैंया आ रहे थे। सैंया बिजलीघर के सामने बाइक चला रहे राजवीर सिंह को अचानक झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित हुई बाइक सड़क पर फिसलकर गिर पड़ी, हादसे में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी सैंया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख दोनों को एसएन हॉस्पिटल आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें