फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में कांवड़ भरने गए बिछवां निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
26एमएनपी-08-जिला अस्पताल में धरना देते स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बिछवां। जनपद फर्रुखाबाद में कांवड़ भरने गए थाना क्षेत्र के गांव सुन्नामई निवासी तीन युवकों को सोमवार की रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। एक युवक की मौत हो गई, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व रिश्तेदार शव लेने के लिए फर्रुखाबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुन्नामई निवासी अनोज उर्फ मनोज कश्यप (40) सोमवार को अपने दो साथी अक्षय और अंकित के साथ फर्रुखाबाद कंपिल के अटैना घाट से कांवड़ भरने के लिए जा रहे थे। देर शाम कंपिल के पास किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां मंगलवार की सुबह अनोज ने दम तोड़ दिए। मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। आननफानन में परिजन शव लेने के लिए फर्रुखाबाद रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि अनोज माता पिता की इकलौती संतान था। पिता की मौत हो चुकी है, अनोज विवाहित था लेकिन अभी उसकी कोई संतान नहीं थी। उसकी मौत के बाद पत्नी मां को रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों घायलों का फर्रुखाबाद में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें