फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 2023: इन मार्गों से नहीं गुजर सकेंगे वाहन, पुलिस ने जारी किया नया रूट प्लान

Sat, 08 Jul 2023 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार


श्रावण मास के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में भीड़ और कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। नौ जुलाई को शाम चार बजे से 10 जुलाई को कार्यक्रम समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। 
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के चलते किया रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण मास के पहले सोमवार पर आगरा में कांवड़ यात्रा निकलेगी। प्रमुख शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर में बाहरी और आंतरिक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। 9 जुलाई को शाम 4 बजे से 10 जुलाई को कार्यक्रम समाप्ति तक यह लागू रहेगी। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद ने बताया कि 9 जुलाई की रात को नो एंट्री जारी रहेगी। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वाहनों को पूर्व से जारी नो एंट्री पास और अनुमति पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा मंदिरों के बाहर सुरक्षा रहेगी।

 

विज्ञापन

 

गैर जनपदों की ओर से किया गया मार्ग परिवर्तन

- हाथरस से आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को वहां की पुलिस की ओर से हाथरस एवं सादाबाद से सिकंदराराऊ अथवा मथुरा की ओर भेजा जाएगा।

बाहरी यातायात मार्ग परिर्वतन


- मथुरा की तरफ से आने वाला यातायात राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से फिरोजाबाद की तरफ निर्बाध जा सकेगा। फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाला यातायात भी यथावत चलता रहेगा।
- फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।

- अलीगढ़ की तरफ से आने वाले समस्त वाहन खंदौली चौराहे से मुड़ी चौराहे होते हुए एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जाएंगे।
- जलेसर, एटा से आगरा आने वाले समस्त वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जाएंगे।

- रामबाग चौराहे से हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
- शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।

- रामबाग चौराहे से जलेसर, एटा की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच.-19 से टूंडला होकर जाएंगे।
- शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर जलेसर एटा की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहदरा चुंगी से एनएच.-19 से टूंडला होकर जाएंगे।

- ग्वालियर और जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहर न आकर इनर रिंग रोड से होकर जाएंगे।

- शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा से इनर रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने से निकलकर जाएंगे।
-एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। प्रवेश मार्ग पर बैरियर लगाकर मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।

-रामबाग चौराहा से एत्माद्दौला तिराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर आगरा किला अमर सिंह गेट से तारघर चौराहा से क्लब चौराहा से मधु नगर चौराहा से रोहता नहर चौराहा तक कावड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

यहां से प्रवेश नहीं करेगा शहर में कोई भारी वाहन

रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एनएच-19 पर रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खंदारी चौराहा, आरबीएस चौराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्माद्दौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी एवं महानगर आगरा के अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

 

शिव मंदिरों पर यातायात, पार्किंग और मार्ग व्यवस्था

प्रथम सोमवार पर राज राजेश्वर महादेव मंदिर, रावली महादेव मंदिर, मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर यातायात व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। यह प्रबंध 9 जुलाई की शाम चार बजे से मेला समाप्ति तक प्रभावी रहेंगे।

राजेश्वर महादेव मंदिर

- फूल सैय्यद चौराहा से शमसाबाद रोड पर राजपुर चुंगी की ओर भारी और मध्यम वाहन नहीं जाएंगे।
- अमर होटल तिराहा से राजेश्वर मंदिर की तरफ भारी और मध्यम वाहन नहीं जाएंगे।
- अमर होटल से शमसाबाद रोड पर हल्के चार पहिया वाहन गोल मार्केट राजपुर चुंगी तक आएंगे।
- आगरा से शमसाबाद की ओर जाने वाले वाहन फतेहाबाद रोड़ से तोरा चौकी से एकता चौकी होकर शमशाबाद रोड की तरफ जाएंगे।
- राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- शमसाबाद से आगरा आने वाले हल्के वाहन एकता चौकी से तोरा चौकी से फतेहाबाद रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- शमसाबाद से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को शमसाबाद चौराहा से इरादतनगर से सैंया होकर जाएंगे।

 

विज्ञापन

रावली महादेव मंदिर

साईं की तकिया चौराहा, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई भी बड़ा वाहन मेटाडोर, टूरिस्ट बस, रोडवेज बस, लोडर आदि रावली की तरफ नहीं आ सकेंगे। टूरिस्ट और रोडवेज बसों को क्लब चौराहे, साई की तकिया चौराहा से मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।

श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर

चिम्मन पूड़ी चौराहा, दरेसी एक और दो, हाथीघाट तिराहे से कोई भी बड़ा वाहन मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं आ सकेंगे।

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर

पृथ्वीनाथ फाटक से श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें