फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेला: 24 घंटों में एक लाख से अधिक कांवड़िये भरकर ले गए श्रद्धा की कांवड़

Sun, 20 Jul 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी(कासगंज)। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए एक लाख से अधिक कांवड़िये पिछले 24 घंटों में लहरा गंगाघाट से गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। दिन-रात कांवड़ियों की टोलियां अनवरत भोलेनाथ की जय जयकार करती हुई निकल रहीं हैं। तीर्थनगरी से लेकर कासगंज तक पूरा वातावरण शिवमय बना हुआ है।राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में कांवड़ियों का तीर्थंनगरी पहुंचने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शनिवार को कांवड़ियों ने हरि की पौड़ी में गंगा स्नान कर क्षेत्राधीश भगवान वराह के दर्शन किए व अन्य प्रमुख मंदिरों में भी मत्था टेका। हरि की पौड़ी की परिक्रमा करते हुए कांवड़िये चंदन चौक में सजे कांवड़ बाजार पहुंचे। यहां से गंगाजल लाने के लिए कावड़, गंगाजली, कलश, कांवड़ सजाने का सामान, देवी देवताओं की तस्वीरें, घुंघरू घंटियां आदि की खरीदारी की। यह सभी सामान लेकर कांवडिये लहरा घाट पहुंचे। यहां गंगा किनारे बैठकर कांवड़ियों ने लोकगीत गाते हुए अपनी कांवड़ें सजाई और उनमें गंगाजल से भरे पात्र रखकर पूजा अर्चना की। इसके बाद कांवड़ की परिक्रमा लगाते हुए टोलियों ने अपनी अपनी कांवड़ें कंधे पर रखकर यात्रा प्रारंभ की। बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। कांवड़ियों की टोलियां भी साथ में चल रहे डीजे साउंड सिस्टम पर बज रहे भोले की भक्ति के गीतों पर थिरकते नजर आए। कांवड़ मेला के प्रभारी अधिकारी कोतवाली निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक कांवड़िये निकलने का अनुमान है। लगातार कांवड़ियों की कतारें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें