फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फंदा लगाकर दो युवकों ने दी जान

Sun, 20 Jul 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर फंदा लगाकर दो युवकों ने जान दे दी। सहावर क्षेत्र में आम के बाग में पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी। वहीं सोरोंजी क्षेत्र में सिंगल बाबा मंंदिर के पास पेड़ पर लटकता हुआ अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। सहावर क्षेत्र के गांव इकबालगंज निवासी संतोष (27) पुत्र पूरन सिंह का शव शुक्रवार की देर रात आम के बाग में फंदे से लटका मिला। मृतक के मौसेरे भाई बाबूराम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को संतोष का अपने भाइयों के साथ धान की रोपाई को लेकर विवाद हो गया था। वह शाम करीब 6:30 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की रात में उसका शव रूपवती इंटर कालेज के पीछे झम्मन लाल के बाग में पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसके बडे भाई हीरालाल ने बताया कि संतोष के तीन बच्चे हैं। वह दिल्ली में नौकरी करता था। पांच दिन पहले गांव आया था। वही दूसरा शव शनिवार को सोरोंजी क्षेत्र में सिंगल बाबा मंदिर के सामने रेलवे लाइन के किनारे एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम गृह पर रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें