फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को आवंटित होंगे 407 आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कांशीराम कॉलोनी और आसरा आवासों के सत्यापन के बाद अब पात्रों को 407 खाली आवास आवंटित किए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) द्वारा कराई गई जांच के बाद आई रिपोर्ट के आधार पर पात्र आवेदकों को आवंटन किए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। पात्रता जांच के बाद आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

आवंटित आवासों में किराएदार रखने, आवंटित आवास में ताला बंद रखने की शिकायत पर डीएम के आदेश पर डूडा ने कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत, आजाद नगर के साथ ही आसरा आवास में आवंटित आवासों की जांच कराई गई थी।
जांच रिपोर्ट के आधार पर कांशीराम कॉलोनी में 237 आवास ऐसे पाए गए जिनमें या तो किराएदार रह रहे हैं अथवा उनमें ताले बंद हैं। तीसरे अंतिम नोटिस के बाद भी आवंटियों ने अपने जवाब नहीं दिए हैं। डूडा ने सभी आवंटियों को अपात्र माना है।
विज्ञापन

आसरा आवास में 70 आवासों के आवंटियों को अपात्र मानकर उनमें अब पात्रता के आधार पर भवनहीन लोगों को खाली आवास आवंटित करने की तैयारी शुरू कर दी है। डूडा में खाली आवासों के आवंटन के लिए आवेदन करने वालों की एसडीएम सदर की अध्यक्षता वाली टीम पात्रता की जांच कर रही है। पात्रता के आधार पर आवेदकों को आवास आवंटित किए जाएंगे।
खाली आवासों के लिए भवनहीन लोगों ने आवेदन किए हैं। एसडीएम सदर की अध्यक्षता वाली टीम पात्रता की जांच कर रही है। पात्रता रिपोर्ट मिलने के बाद खाली आवासों का पात्रों को आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आरके सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें