फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Thu, 23 Nov 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
आगरा के दयालबाग में गुरुवार को नवविवा‌हिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। ससुरालवालों का कहना है कि उनकी बहू ने आत्महत्या की है, वहीं मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। महिला का मायका कानपुर में है। 
विज्ञापन


आगरा में थाना न्यू आगरा के दयालबाग स्थित पुष्पांजलि फेज 2 में नीरज नाम की विवाहिता का शव गुरुवार को उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। कमरे में लगे सीलिंग फैन से शव लटका था और दुपट्टे का फंदा बनाया गया था। नीरज के ससुराल वालों का कहना है कि उनकी बहू ने आत्महत्या की है। 

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। नीरज की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। उसका मायका कानपुर में है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें