आगरा। उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपीपीएल) की फ्रेंचाइजी कानपुर सुपरस्टार ने आगरा में होने वाले खिलाड़ी चयन ट्रायल की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह ट्रायल 14 जुलाई को प्रस्तावित था। अब इसका आयोजन 18 जुलाई को अवंतीबाई लोधी क्रिकेट ग्राउंड पर किया जाएगा।
कानपुर सुपरस्टार लगातार दूसरे वर्ष आगरा में ट्रायल आयोजित कर रही है। पिछले सत्र में भी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा था। यूपीपीएल प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा मंच बन चुका है। ऐसे में ट्रायल की नई तारीख घोषित होने के बाद खिलाड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। चयनित खिलाड़ियों को आगामी यूपीपीएल सीजन के लिए फ्रेंचाइजी की नजर में आने और आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर का कहना है कि तारीख बदलने से खिलाड़ियों को तैयारी के लिए कुछ और समय मिल गया है।