घिरोर। कोसमा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक बृहस्पतिवार को रेलवे अधिकारियों के साथ हुई। सदस्यों ने कानपुर आनंद विहार का प्रतिदिन संचालन करने सहित यात्री सुविधाओं की मांग रखी।
मांग की गई कि ट्रेन नंबर 14117 में मैनपुरी से सभी क्लास का कोटा फिर से बहाल किया जाए। गाड़ी नंबर 15420 को आगरा तक बढ़ाने की बात कही गई। स्टेशन पर पौधे भी रोपे गए। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य अरुण प्रताप सिंह चौहान, प्रदीप चौहान राज, विनोद शर्मा, वीरेंद्र शाक्य, कविता राठौर, गजराज मीणा , बीएल मीणा, वेदप्रकाश भी रहे।