युवक की तलाश में कुसमरा पहुंची कन्नौज पुलिस
कुसमरा। शनिवार को कन्नौज के थाना इंदरगढ़ से आई एक पुलिस टीम ने क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी। पता चला कि पुलिस किसी नफीस नाम के युवक की तलाश कर रही है। जिसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी के न मिलने के बाद देर शाम टीम वापस लौट गई।
कन्नौज के इंदरगढ़ थाना पुलिस की एक टीम शनिवार की दोपहर चौकी कुसमरा पहुंची। वहां से स्थानीय पुलिस के साथ नफीस नाम के युवक की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने नफीस के बारे में कई लोगों से पूछताछ भी की। लेकिन उसके बारे में पुलिस को कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। जानकारी मिली कि आरोपी के खिलाफ इंदरगढ थाने में एक मुकदमा दर्ज है। उसी मामले में पुलिस उसकी तलाश के लिए कुसमरा आई। देर शाम तक जब कोई पता नहीं लगा तो इंदरगढ थाना पुलिस बगैर ही वापस लौट गई। संवाद