फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राष्ट्रद्रोह वाद में कंगना रनौत आगरा कोर्ट में फिर नहीं हुईं हाजिर, अब जनवरी की दी गई तारीख

Wed, 18 Dec 2024 04:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

राष्ट्रद्रोह वाद में कंगना रनौत नोटिस दिए जाने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं। उनकी ओर से कोई अधिवक्ता भी कोर्ट में नहीं आए, जिसके बाद दो जनवरी की तारीख सुनवाई के लिए दी गई है।

 
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रदोह के वाद में  सांसद कंगना रनौत अदालत में न तो खुद आईं और न ही उनकी ओर से कोई हाजिर हुआ। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए दो जनवरी की तारीख नियत कर दी है। 
विज्ञापन


राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का वाद दायर किया था। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए ने अधिवक्ताओं के बयान दर्ज होने के बाद विपक्षी को हाजिर होने का नाेटिस भेजा था।

बताई गई ट्रैक रिपोर्ट के अनुसार नोटिस उनके दोनों पतों पर डिलीवर हुए थे। कंगना रनौत पर 26 अगस्त को टीवी चैनलों पर दिए साक्षात्कार में किसानों पर अभद्र टिप्पणी करने और इसके पहले 16 नवंबर 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांत का मजाक उड़ाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें