फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फेसबुक पर युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट, एक्सेप्ट करने के बाद उड़े होश, एक झटके में गवांए 42.50 लाख रुपये

Sat, 08 Mar 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फेसबुक पर जिसे युवती समझकर दोस्ती की, वो लड़का निकला। इस दौरान पीड़ित युवक को निवेश का झांसा देकर 42.50 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर साइबर ठग ने युवती बनकर कमला नगर के व्यक्ति से दोस्ती की। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर 42.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


रश्मि नगर, कमला नगर निवासी धर्मेंद्र गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी को फेसबुक पर अनु अरोरा के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उन्होंने स्वीकार कर लिया। मैसेंजर पर चैट में युवती ने खुद को फैशन डिजाइनर बताया। मोबाइल नंबर देने के बाद व्हाट्सएप पर मैसेज आने लगे। चैटिंग में उसने क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग करने पर मुनाफे का लालच दिया।

यह भी कहा कि मुनाफा न होने पर पूरी रकम वापस हो जाएगी। उनकी आईडी बनवाकर पहली बार 50 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। बदले में 500 यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) प्राप्त हुए। ट्रेडिंग में 50 यूएसडीटी का मुनाफा दर्शाया। युवती ने 22 फरवरी को डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कराए, 200 यूएसडीटी का मुनाफा दिखाया।
विज्ञापन


23 को आठ लाख रुपये ट्रांसफर कराए। उन्हें 50000 यूएसडीटी खरीदने की सलाह दी। 26 फरवरी को उन्होंने 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी रकम मांगना बंद नहीं किया। उनसे 42.50 लाख रुपये ठग लिए गए। बाद में उन्हें साइबर ठगी का पता चला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें