एत्मादपुर। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्या भारती के तत्वावधान में संकुल स्तरीय खेलकूद एवं शारीरिक प्रतियोगिता का आयोजन एत्मादपुर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईटी एवं साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ डॉ. विष्णु ठाकुर ने किया। इसमें आगरा के बल्केश्वर, एत्मादपुर, कमला नगर, यमुना ब्रिज, फतेहाबाद, शमसाबाद सहित 9 क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ में बल्केश्वर की वैदिका प्रथम, एत्मादपुर के ऋतिक द्वितीय और कमला नगर के लक्ष्य तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में कमला नगर की हर्षिता वर्मा प्रथम, फतेहाबाद के रोहित द्वितीय और बल्केश्वर के शिवम चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में कमला नगर के अंकित कुमार और ऊंची कूद में रुद्र प्रताप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. विष्णु ठाकुर, व्यवस्थापक राहुल शर्मा और प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।