फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कल्याण पिता समान, हमेशा दिया प्यार और सम्मान

Thu, 04 Apr 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एटा और कासगंज की राजनीति में सपा का स्तंभ कहे जाने वाले पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल होने के बाद बुधवार को हुए भाजपा के वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का नाम आदर्शों और मूल्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह हमारे पिता समान हैं। उन्होंने हमेशा प्यार व सम्मान दिया है। सम्मेलन के दौरान सैकड़ों सपाइयों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर एटा और कासगंज जिले के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। एक मैरिज होम में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव एवं सांसद राजवीर सिंह मौजूद रहे। उनका 51 किलो की फूलमाला से स्वागत किया। पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने मुझ पर भरोसा करते हुए भाजपा की सदस्यता ली है। उससे मेरा सम्मान तो बढ़ेगा ही उन्हें भी सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

राजवीर बोले- देवेंद्र मेरे बड़े भाई : सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि कुंवर देवेंद्र सिंह यादव मेरे बड़े भाई है। मैंने कभी मतभेद नहीं रखा। उन्होंने कहा कि एटा लोकसभा क्षेत्र में 29 हजार करोड़ रुपये से विकास के कार्य हुए हैं। जो लोग सपा छोड़कर भाजपा में आए हैं उन सभी को सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें