कासगंज। बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पढ़ने के लिए लर्निंग किट दी गई है। सभी केंद्रों पर कार्यकर्ता किट के माध्यम से बच्चों को प्राइमरी शिक्षा का बोध कराएंगी। बुधवार को क्षेत्र की 300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट का वितरण किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा अध्ययन के लिए पहुंचने वाले विद्यार्थियों को अब लर्निंग किट के माध्यम से शिक्षा अध्ययन कराई जाएगी। किट में शामिल सामग्री में एक लर्निंग चटाई, 15 स्लेट और 15 कलर किट मिली हैं। इनके माध्यम से 6 वर्ष तक के बच्चों को सामान्य ज्ञान सहित शिक्षा का दी जाएगी। विकास खंड क्षेत्र में अब तक 300 किट का वितरण किया गया है। कार्यकर्ताओं को एक वाल मिरर भी दिया गया है। जिसके माध्यम से बच्चों को सजाने और संवारने का कार्य भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि कट के माध्यम से बच्चों को शिक्षा का ज्ञानार्जन कराए। सुपरवाइजर मनीषा कौशल ने बताया की आवास विकास स्थित कार्यालय से क्षेत्र की 300 कार्यकर्ताओं को किट प्रदान कर दी गई है। समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण कर उनकी सक्रियता की जांच की जाएगी।