मैनपुरी। रविवार की रात भी कालिंदी एक्सप्रेस एक घंटा दो मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। सर्द रात में यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। ट्रेन के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।दिल्ली के लिए जिले से एक मात्र नियमित ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन होता है। ट्रेन प्रयागराज से चलकर फतेहपुर, कानपुर, कन्नौज, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, भोगांव होते हुए मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचती है। ट्रेन का भोगांव रात 11 बजे और मैनपुरी स्टेशन पर 11:20 बजे पहुंचने का समय है। शहर से हर दिन करीब 150 से 200 यात्री ट्रेन में सफर करते हैं।करीब एक सप्ताह से ट्रेन लगातार एक से डेढ़ घंटे देरी से चल रही है। रविवार की रात भी ट्रेन भोगांव स्टेशन पर 12:06 बजे और मैनपुरी स्टेशन पर 11:20 बजे के स्थान पर 12:22 बजे पहुंची। एक घंटे दो मिनट की देरी से ट्रेन पहुंचने से यात्रियों को सर्द रात में परेशानी का सामना करना पड़ा।