आगरा के नाई की मंडी स्थित श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर में सोमवार को वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव संपन्न हुआ। शुभारंभ भगवान चंद्रप्रभु के विधान साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने पंडित विकर्ष जैन शास्त्री के निर्देशन में भगवान की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर कलशाभिषेक किया। अभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान हो उठा। शाम महाआरती के बाद धार्मिक तंबोला, भजन व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल मोठया, सुरेंद्र बैनाड़ा, राजेश सेठी, अजीत रांवका, पन्नालाल बैनाड़ा, अनिल जैन, मनीष जैन, अंकुर जैन और शुभम जैन उपस्थित रहे।