किरावली कुंडा धाम मंदिर के सत्या नंद महाराज फोटो स्रोत भक्त गणकिरावली कुंडा धाम मंदिर से निकली
किरावली। कुंडा धाम स्थित हनुमान मंदिर से शनिवार को बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 251 महिलाओं और कन्याएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। यात्रा पृथ्वीपुरा से होते हुए नगरिया मंदिर पर समाप्त हुई। मंदिर के सत्यानंद महाराज जी ने बताया कि कलश यात्रा इसी तरह तीन दिनों तक आसपास के गांवों में निकाली जाएगी। सोमवार को कुंडा धाम मंदिर पर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कलश यात्रा में रामवीर डांगुर, राहुल डांगुर, श्यामू इंदौलिया, कृष्ण शर्मा चेतन उपाध्याय, सवर्ण समाज जिलाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, हेमंत मास्टर, सनी पाठक, हरवीर डागुर, मनोज डागुर आदि उपस्थित रहे।