फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रजिस्ट्री में फिंगरप्रिंट की फांस, घंटों में हो रहा मिनटों का काम

विज्ञापन
निबंधन भवन में रजिस्ट्री के इंतजार में खड़े पक्षकार स्त्रोत अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। रजिस्ट्री दफ्तर में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शुरू की गई आधार प्रमाणीकरण व्यवस्था लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए फिंगर प्रिंट से मिलान नहीं हो रहा। ऐसे में मिनटों का काम घंटों में हो रहा है। बुजुर्ग और महिलाओं का सत्यापन नहीं हो पाने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री प्रक्रिया महज 15 से 20 मिनट में पूरी होती थी। उसके लिए अब क्रेता और विक्रेताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा मार उन बुजुर्गों पर पड़ रही है, जिनकी उम्र के साथ अंगुलियों की रेखाएं धुंधली पड़ चुकी हैं। सबसे बड़ी चुनौती ऐसे बुजुर्गों के बायोमेट्रिक सत्यापन को लेकर आ रही है। उम्रदराज खरीदारों और विक्रेताओं के फिंगरप्रिंट मशीन द्वारा स्वीकार न किए जाने के कारण प्रक्रिया बार-बार बाधित हो रही है। कई मामलों में तो 10 से 15 बार कोशिश करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही। समस्या उन रजिस्ट्री में और अधिक विकराल हो जाती है, जहां क्रेता और विक्रेताओं की संख्या सात से आठ है। यदि एक भी व्यक्ति का अंगूठा मैच नहीं करता, तो पूरी फाइल रुक जाती है।
अधिवक्ताओं ने दी हड़ताल की चेतावनी
- आधार प्रमाणीकरण और रजिस्ट्री में आ रही दिक्कतों को लेकर शनिवार को सदर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। महासचिव अरविंद दुबे ने कहा कि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा। आधार प्रमाणीकरण के कारण बड़े पैमाने पर कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें