फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कीचड़ भरी गलियों से निकली कलश यात्रा

Sun, 17 May 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कीचड़ भरी गलियों और जलनिकासी व्यवस्था से ग्रामीण परेशान, कलश यात्रा में भी हुई दिक्कत
विज्ञापन
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव नयाबास में जलनिकासी व्यवस्था और सफाई के अभाव से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की गलियों में पानी भरने और कीचड़ जमा होने से हालात खराब बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गलियां दलदल में तब्दील हो गई हैं। इसी बीच गांव में आयोजित श्रीमद भागवत कथा की कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। कीचड़ और गंदगी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने जलनिकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें