सोरों(कासगंज)। तीर्थ नगरी में वसंत पंचमी के अवसर पर नगर पालिका बरातघर में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। सुबह वाराह मंदिर में पूजन के बाद कलश यात्रा शुरू हुई। पीत वस्त्रधारी महिलाएं 101 कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं।
श्रद्धालुओं ने हरि की पैड़ी की परिक्रमा कर रघुनाथ जी, अन्नपूर्णा, गणपति, बालाजी, श्याम वराह, मानस मंदिर, राधा कृष्ण आदि मंदिरों में पूजा की। शोभायात्रा में सिंहासन पर विराजमान कथा शास्त्री गोस्वामी बृजेंद्र मोहन राधे-राधे नाम का संकीर्तन करते रहे। वराह मंदिर से चक्रतीर्थ, बारूबाजार, कसरेट बाजार, कटरा बाजार, अनाज मंडी, रेलवे रोड होती हुई नगर पालिका बरातघर पहुंची। कथा शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच घट स्थापना कराई। श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य से श्रद्घालुओं को अवगत कराया।
इस अवसर पर बालिस्टर प्रसाद वार्ष्णेय, राजेंद्र प्रसाद वार्ष्णेय, सुरेश पटियात, सुशीलचंद्र उपाध्याय, स्वतंत्र अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता, संजय उपाध्याय, संजय दुबे, वीरेंद्र वार्ष्णेय, शिवांशु दुबे, जयकिशन तिवारी, संतीष चौधरी, नंदकिशोर वैंदेल, कमल गुप्ता, रामू आदि मौजूद रहे।