फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तैयार होने लगा ककोड़ा मेला स्थल

Sat, 09 Nov 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। पतित पावनी मां भागीरथी के पवित्र तट कादरगंज पर प्रति वर्ष लगने वाला मेला ककोड़ा की तैयारी के लिए सामान का पहुंचना शुरू हो गया है। यहां 11 से 18 नवंबर तक मेले का आयोजन होना है। इसके लिए मेला स्थल तैयार किया जा रहा है। तंबुओं का सामान भी पहुंचना शुरू हो गया है। यह मेला प्रतिवर्ष जिला पंचायत की तरफ से आयोजित किया जाता है। जिला पंचायत की तरफ से काम के लिए टेंडर प्रक्रिया एक सप्ताह पूर्व पूरी कर दी गई थी। अब मेला स्थल पर टेंट का सामान ट्रकों द्वारा मेले में भेजना शुरू कर दिया है। मेले में सरकारी आवास के साथ यात्रियों के लिए रैन बसेरा, अलाव, खोया पाया कैंप भी लगाए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पंडाल लगाए जाएंगे। दुकानदारों के लिए अलग से बाजार रहेगा। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु खरीदारी भी कर सकें। इसके लिए मेला स्थल को सजाने संवारने की तैयारी की जा रही हैं। मेला में रोशनी के लिए जनरेटर तथा अन्य सामग्री पहुंचाने लगी है। लोक निर्माण विभाग ने भी कादरगंज बदायूं मार्ग पर जगह-जगह संकेत तथा मार्ग पर पट्टी लगाकर डिवाइड चिन्हित करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें