फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहालग नजदीक आते ही बसों में बढ़ने लगी भीड़

Sat, 09 Nov 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहालग नजदीक आते ही रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। भीड के चलते यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।सहालग का सीजन 12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी से शुरू हो जाएगा। शादी समारोह आयोजन के चलते परिवारों में रस्मों के आयोजन शुरू हो गए हैं। इन रस्मों में शामिल होने के लिए नाते रिश्तेदारों ने जुटना शुरू कर दिया है। वहीं, भैया दूज के चलते अपने मायके आई बहनें भी लगातार अपनी ससुराल को लौट रही है। इससे बसों व अन्य परिवहन के साधन में भीड़ बढ़ने लगी है। बढ़ी संख्या में लोगों के आवागमन करने से लोगों को बसें आसानी से नहीं मिल पा रहीं। वैसे तो डिपो में 100 बसों का बेड़ा है। डिपो में चालक-परिचालकों की कमी है। इससे सभी बसों का संचालन नहीं हो पाता। आने वाले दिनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर दिक्कतें और बढेंगी।एआरएम ओम प्रकाश का कहना है कि दिवाली पर्व के चलते 10 नवंबर तक बसों के फेरे बढ़ाकर चलाए जा रहे हैं। यदि सहालग की भीड़ बढ़ेगी तो बसों के फेरों को बढ़ा दिया जाएगा। ताकि यात्रियों को दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें