संचारी रोग नियंत्रण पोस्टर प्रतियोगिता में काजल ने पाया पहला स्थान
- काव्या ने द्वितीय और प्रियंका ने पाया तृतीय स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। कस्बा स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कॉलेज की छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में बीमारियों से बचाव आदि के लिए बेहतर पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता में छात्रा काजल ने प्रथम, काव्या ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या मंजूषलता यादव ने शिक्षक- शिक्षिकाओं और छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
संचारी रोग के दस्तक अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पोस्टर में संचारी रोग के कारण तथा बचाव के मनमोहक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रा काजल ने प्रथम, काव्या ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन नोडल प्रभारी अनुराधा शर्मा ने किया। उन्होंने संचारी रोग के प्रकार, कारण, सावधानियां तथा बचाव से छात्राओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम प्रभारी आशुतोष गहरवार ने छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित रहने के नियमों से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि सड़क पर सुरक्षित रह कर ही हम अपने जीवन की रक्षा कर सकते हैं और समाज में अपना अद्वितीय योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. सुजाता वीरेश, पूजा, रनवीर सिंह मौजूद रहे।