फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर का मेला शुरू, गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

Mon, 13 Aug 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कैलाश मंदिर मेला का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कैलाश महादेव का मेला लगता है। रविवार शाम को जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने शंख, डमरू, घंटों की ध्वनि और हर हर महादेव की जयकार के बीच मेले का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान के साथ पूजन कराया और इसी के साथ भगवान के जलाभिषेक का दौर शुरू हो गया। सोमवार सुबह तीन बजे से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अब देर रात महाआरती के बाद कपाट बंद होंगे।

जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार शाम को मंदिर प्रांगण पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की पत्नी मधु बघेल और उद्यमी पूरन डावर ने कैलाश महादेव की पूजा-अर्चना कर मेले की शुरुआत की। 
विज्ञापन

हर हर महादेव के जयकारों की गूंज

कैलाश मंदिर आगरा - फोटो : अमर उजाला
वहां मौजूद भक्तों ने घंटे, घड़ियाल और शंख ध्वनि की। चारों ओर हर हर महादेव और जय भोले की का स्वर गुंजायमान हो गया। महंत महेश गिरी ने कैलाश मंदिर की प्राचीनता, रमणीयता और मां यमुना के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर डीएम एनजी रवि कुमार ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं। इन मेले के माध्यम से भाईचारा और सद्भावना का संदेश मिलता है।
 
सोमवार सुबह तीन बजे कैलाश महादेव का श्रृंगार करके मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इसके बाद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का रेला शुरू हो गया। भक्तों ने भोलेनाथ का जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी आदि से अभिषेक किया। उन्हें बेल पत्र, धतूरा आदि अर्पित किए। कांवड़ियों ने भगवान का जलाभिषेक किया।  

रात दो बजे तक कपाट खुले रहेंगे। रात 11 से 12 बजे के बीच आरती होगी। मेले के उद्घाटन के अवसर पर पीके गुप्ता, सतीश चंद गोस्वामी, चंद्रकांत गिरी,  निर्देश तिवारी, विनोद गिरी, केशव गिरी, जगदीश गिरी, दिलीप गिरी, निर्मल गिरी आदि मौजूद रहे। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को पृथ्वीनाथ महादेव का मेला आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन

सजे गईं दुकानें, लग गए झूले 

मेला परिसर में लगे झूले, सज गए मंदिर - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम से ही कैलाश महादेव के मेले की रंगत शुरू हो गई थी। गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर नवीन गल्ला मंडी तक सड़क के दोनों ओर खान-पान, खिलौनों की आदि की दुकानों के साथ झूले लग गए। सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से शीतल पेयजल, शर्बत की प्याऊ और भंडारों का आयोजन सोमवार को होगा। 

पुलिस ने मेले के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कैलाश मंदिर, मेला परिसर और यमुना के घाटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर के अंदर व्यवस्था संभालने के लिए पुजारी परिवार की ओर से करीब 20 से 25 लोग रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें