फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash Mela 2026: कैलाश मेले का शुभारंभ, आज उमड़ेगा श्रद्धालुओं का हुजूम; शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव

Mon, 17 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सावन के तीसरे सोमवार पर कैलाश महादेव मंदिर में भव्य मेला लगेगा। इस दाैरान मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा।
विज्ञापन
कैलाश मेला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ऐतिहासिक कैलाश महादेव मंदिर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लगने वाले मेले का रविवार को पूरन डाबर, राकेश गर्ग, पीके गुप्ता, बृजेश तिवारी, राकेश बंसल और नीरज अग्रवाल ने उद्घाटन किया। मंदिर के महंत सुभाष गिरी, दिलीप गिरी, चंद्रकांत गिरी, राजकुमार गिरी और अमन गिरी सहित अन्य महंतों ने मंत्रोच्चारण किया। इसके बाद 
विज्ञापन

अतिथियों ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया और सामूहिक आरती की।

महंत गौरव गिरि ने बताया कि मेले में भीड़ को देखते हुए कैलाश मंदिर में प्रवेश और निकासी की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। मंदिर के पांच द्वारों में से एक द्वार कांवड़ियों के प्रवेश के लिए रहेगा, जबकि दो द्वार निकासी और दो द्वार दर्शनार्थियों के प्रवेश के लिए निर्धारित किए गए हैं। बताया कि कैलाश मेले के कारण इस बार नाग पंचमी पर मंदिर में पूजन नहीं होगा। हालांकि शहर के अन्य शिवालयों में सोमवार को नाग पंचमी पर भगवान शिव के पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें