कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव से महिला को अगवा कर लिया गया। महिला के आरोपी के चंगुल से छूटकर घर वापस आने के बाद पति ने अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
29 अप्रैल को एक महिला बिना बताए घर से चली गई। वह देर शाम तक घर नहीं आई। इस पर परिजन को चिंता हुई । उन्होंने तलाश शुरू की। तलाश करने पर भी महिला नहीं मिली तो पति ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। 9 मई को महिला आरोपी अंकित के चंगुल से छूटकर घर आ गई। महिला ने पति को घटना के बारे में जानकारी दी। पति ने आरोपी अंकित के खिलाफ अगवा किए जाने की तहरीर पुलिस को दी।
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।