फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पति से विवाद होने पर खाया धतूरा, हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, गंभीर स्थिति में रेफर

Tue, 16 May 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव तोलकपुर में पति से विवाद में पत्नी ने धतूरा खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव तोलकपुर निवासी रेशमा देवी (45) का पति अतर सिंह से सोमवार की सुबह किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर रेशमा ने धतूरा का फल खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन ने पूछताछ की। इस पर उसने धतूरा खाने की बात बताई। इससे परिजन परेशान हो गए। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। परिजन उसे आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। स्थिति को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें