ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर मनौती मांगी। सोरों हरिपदी गंगा, कछला गंगा घाट, लहरा गंगा घाट, कादरगंज घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया।
घंटे घड़ियालों की ध्वनि के बीच सुबह से ही हर-हर गंगे के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु गंगा स्नान करने लगे। सोमवार शाम तक गंगा स्नान का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दुग्धाभिषेक किया।
कई श्रद्धालुओं ने गरीबों और साधु-संतों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दी। इस दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा से आए कई श्रद्धालुओं ने हवन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए। सभी गंगा घाटों पर भारी भीड़ रही।