फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन मिली तो प्रति किलो वसूला जाएगा पांच हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। नगर में पॉलिथीन के खिलाफ अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी ने नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों ने अभियान चलाया। किराने की दुकान, हाथठेला, सब्जी की दुकान आदि विक्रेताओं की दुकानों से पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

अभियान मुख्य बाजार, अलीगंज रोड, स्टेशन रोड, नरदोली रोड, गंजडुंडवारा रोड आदि जगहों पर पॉलिथीन अभियान चलाकर दुकानदारों के पास से पॉलिथीन को जब्त किया और 3400 रुपये का जुर्माना बसूला। वहीं फिर से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के सामानों को दुकानदार न बिक्री करें और न ही अपने यहां रखें। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन या प्रतिबंधित प्लास्टिक का सामान पाए जाने पर प्रति किलो पांच हजार रुए का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर शशि मिश्रा ने लोगों से अपील की कि देशहित और अपने स्वास्थ्य के लिए पॉलिथीन इस्तेमाल बंद करें। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलिथीन का प्रयोग रोंके और पौधों को लगाए। इस दौरान रूपकिशोर शर्मा, कमर महबूब, जतिन, रमन, तनु, असलम, मुन्ना सैनी, अंगन, नीटू आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें