फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जूनियर घासीबाबा ने मैसी क्रिकेट क्लब को हराया

विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय क्रिकेट मैदान पर सर्व समाज समिति के तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। सोमवार को खेले गए मैच में जूनियर घासी बाबा क्रिकेट क्लब ने मैसी क्रिकेट क्लब को 64 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

मैच में जूनियर घासी बाबा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 171 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मैसी क्रिकेट क्लब की टीम 15वें ओवर में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 20 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेलने वाले अर्जुन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर उदयवीर चाहर और मोहित चाहर रहे। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अजयराज चाहर, संयोजक दीपू काका, श्रीकृष्ण शर्मा, पुष्पेंद्र चाहर, शिव कुमार, मनोज चाहर, रवि चाहर, इंद्रवीर चाहर, सूरज रैना औप संजीव चाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें