मैनपुरी। विकास भवन स्थित डीडीओ कार्यालय के कनिष्ठ सहायक नितिन थापा को आखिरकार बहाल कर दिया गया। सीडीओ के आदेश पर डीडीओ ने निलंबन आदेश निरस्त कर दिया। जांच पूरी होने तक लिपिक कुरावली विकास खंड पर संबद्ध रहेंगे।
कनिष्ठ सहायक को तत्कालीन डीडीओ पीके राय ने छह जनवरी 2022 को निलंबित कर बीडीओ मैनपुरी श्वेतांक पांडेय को जांच सौंपी थी। कनिष्ठ सहायक ने कार्रवाई को गलत बताते हुए सीडीओ कार्यालय में अपील की। जांच के बाद सीडीओ ने लिपिक का निलंबन आदेश निरस्त कर आचार्य, ग्राम्य विकास संस्थान को जांच अधिकारी नामित किया। तत्कालीन डीडीओ पीके राय ने सीडीओ के आदेश का पालन नहीं किया और लिपिक को निलंबित ही रखा।
अब सीडीओ के आदेश पर डीडीओ विनोद कुमार ने तत्कालीन डीडीओ द्वारा पारित निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया है। आदेश कहा है कि जांच पूरी होने तक नितिन थापा ब्लॉक कुरावली से संबद्ध रहेंगे। डीडीओ ने बताया कि सीडीओ के आदेश पर तत्कालीन डीडीओ का आदेश निरस्त करते हुए कनिष्ठ सहायक को बहाल कर दिया गया है।
शासन से किया संबद्घ
मामले में तत्कालीन जिला विकास अधिकारी ने उच्चाधिकारी का आदेश तक नहीं माना। इसी का खामियाना उन्हें भुगतना पड़ा और उन्हें छह जून को शासन में संबद्ध कर दिया गया।