कासगंज। प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन अनुराग कुमार को पटियाली ग्रामीण न्यायालय का न्याय अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। यह पद बीते पांच माह से रिक्त था। बुधवार को अधिवक्ताओं ने नवागत न्याय अधिकारी का स्वागत किया। ग्रामीण न्यायालय के जज आशीष कंबुज का बीते 20 नवंबर 2023 को शामली स्थानांतरण हुआ था। इसके बाद से यह पद रिक्त था। बुधवार को प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन अनुराग कुमार ने ग्रामीण न्यायालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। ग्रामीण न्यायालय जज अनुराग कुमार ने कहा कि अब वादकारियों को परेशान होने की जरूरत नही है। वादों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा।