फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जहरखुरानों ने यात्री से नकदी व मोबाइल उड़ाया

Thu, 28 Mar 2024 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जहरखुरान सिकंदरराऊ मार्ग पर एक यात्री के साथ जहरखुरानी की वारदात को अंजाम दिया। वे उससे नकदी, मोबाइल व अन्य सामान ले गए। युवक दिल्ली से बस में सवार होकर कासगंज आ रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के ग्राम किशोरपुर निवासी अवनीश मंगलवार की शाम दिल्ली से बस में सवार होकर कासगंज आ रहा था। वह दिल्ली में रहकर निजी कपंनी में नौकरी करता था। युवक दिल्ली से सिकंदराराऊ तक बस से पहुंचा। वहां से बस नहीं मिलने पर वह ऑटो में सवार हो गया। उसे जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया। जहरखुरान उसके पास से नकदी, मोबाइल व अन्य सामान ले गए। ऑटो चालक उसे सोरोंजी मार्ग पर एक कॉलेज के समीप छोड़कर चला गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चेतना आने पर उसने परिजन को घटना के बारे में बताया। जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें