भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को टक्कर देने के लिए यूपी को मजबूत करने में जुटी है। भाजपा प्रदेश प्रभारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मथुरा में विधायक, लोकसभा प्रभारी और विधानसभा के प्रभारी करीब 10 बड़े नेताओं से बातचीत की। तकरीबन मिनट की गोपनीय बैठक में बूथ रचना को लेकर दिशा निर्देश दिए।
भाजपा प्रदेश प्रभारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में पहले से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। इस बार मत प्रतिशत भी बढ़ेगा। आगरा में उन्होंने गोपनीय बैठक की। पार्टी सूत्र बताते हैं कि आगरा में दलित वोटरों को पार्टी लाइन से जोड़ने के लिए उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से फोकस करने के लिए कहा। वहीं बूथ जीतने की रचना का भी ब्यूह बनाया।