फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोच विवाद के बीच जेडी ने किया एकलव्य स्टेडियम का निरीक्षण, खिलाड़ियों की सुविधाओं का लिया जायजा

Wed, 08 Apr 2026 10:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एकलव्य स्टेडियम के दाैरे पर आए जेडी ने कहा कि पूरी रिपोर्ट खेल निदेशक को सौंपी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर इसे शासन स्तर तक भी भेजा जाएगा। कोच विवाद को लेकर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे विभाग की छवि खराब होती है।
विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे कोच विवाद के बीच बुधवार को खेल निदेशालय लखनऊ के जॉइंट डायरेक्टर राज नारायण का दौरा स्थानीय खेल व्यवस्था के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। निरीक्षण ने जहां व्यवस्थाओं की हकीकत सामने लाई, वहीं पूरे मामले को लेकर हलचल भी तेज कर दी है।
विज्ञापन


जॉइंट डायरेक्टर ने स्टेडियम पहुंचकर हॉस्टल की साफ-सफाई, खिलाड़ियों को मिलने वाले भोजन, कार्यालय की पत्रावलियों, जिम और विभिन्न खेल सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था और संसाधनों की स्थिति का गंभीरता से जायजा लिया गया। कई स्तरों पर कमियों की जानकारी भी जुटाई गई।

निरीक्षण के बाद राज नारायण ने जांच से जुड़े बिंदुओं पर कोई खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट खेल निदेशक को सौंपी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर इसे शासन स्तर तक भी भेजा जाएगा। कोच विवाद को लेकर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे विभाग की छवि खराब होती है।
विज्ञापन


एकलव्य स्टेडियम लंबे समय से आगरा के खिलाड़ियों का प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र रहा है, लेकिन हाल के दिनों में व्यवस्थाओं और कोचिंग को लेकर सवाल लगातार उठते रहे हैं। कोच विवाद के सामने आने के बाद स्थानीय खिलाड़ियों और अभिभावकों में असंतोष बढ़ा है। इस निरीक्षण से उम्मीद की जा रही है कि रिपोर्ट के आधार पर न सिर्फ विवादों का समाधान निकलेगा, बल्कि व्यवस्थाओं में सुधारकर खिलाड़ियों को बेहतर माहौल भी मिल सकेगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें