फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर आयकर आयुक्त के बाद संयुक्त आयुक्त की वायरल से मौत, वाणिज्य कर विभाग में हड़कम्प

Tue, 17 Sep 2019 09:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त इंद्रा गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वायरल की चपेट में आने से अपर आयकर आयुक्त की मौत के बाद अब वाणिज्य कर विभाग की संयुक्त आयुक्त इंद्रा गुप्ता की भी मौत हो गई। लगभग 52 वर्षीय इंद्रा गुप्ता पिछले चार दिन से वायरल की चपेट में थीं। सोमवार को उनकी घर पर तबियत अचानक बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


बीते 31 अगस्त को अपर आयकर आयुक्त वेलू सिन्हा की वायरल की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सोमवार को वायरल ने ही वाणिज्य कर विभाग की संयुक्त आयुक्त इंद्रा गुप्ता की भी जान ले ली। सोमवार सुबह अशोका सिटी स्थित आवास पर उनकी तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई।

परिजन उन्हें नयति ले गए जहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की जानकारी लगते ही विभाग के सभी अधिकारी तथा कर्मचारीगण आवास पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कार्यालय में शोकावकाश हो गया। डीसी प्रशासन रेनू कुमारी ने बताया कि संयुक्त आयुक्त की विगत चार दिन से तबियत खराब थी। सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें