गृह मंत्रालय में रिश्तेदार की तैनाती के नाम पर नौकरी लगवाने की बात कहकर एक महिला व उसकी बेटी ने एक महिला से तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस महिला ठगों की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना कोतवाली नगर में नंदगांव निवासी पिंकी चौहान पत्नी विनोद राघव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2013 में पुलिस भर्ती में सहेली कल्पना पुत्री राजपाल सिंह निवासी रम्पुरा थाना जलेसर ने आवेदन किया था। इस भर्ती पर बाद में रोक लग गई थी।
नौ अप्रैल 2016 को परिचित विमलेश पुत्री नेत्रपाल और मां राकेश पथरिया निवासीगण अरुणा नगर ने लखनऊ में गृह मंत्रालय में तैनातरिश्तेदार का हवाला देकर कल्पना की पुलिस में नौकरी लगवाने की गारंटी ली।