फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्नास्टिक में दिखाया दमखम

Sun, 14 Feb 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दयालबाग में चल रहे वसंत उत्सव के तीसरे दिन गुरु महाराज के सामने जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के जरिए सत्संगियों ने दमखम दिखाया। खेल मैदान पर मार्च पास्ट और जिम्नास्टिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सत्संगियों ने इसमें पिरामिड, लंबी कूद, योगासनों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सत्संग, लाइटिंग और सजावट के बाद वसंत उत्सव में तीसरे दिन जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं में देशभर से आए सत्संगियों ने अपना दमखम दिखाया। सबसे पहले गुरु महाराज के सामने मार्च पास्ट और बैनर प्रदर्शित किया गया। रोलिंग, कार्ट व्हील, ब्रिज, मार्चिंग, बार बैलेंसिंग आदि का प्रदर्शन किया गया। योगासन में बच्चों ने पद्मासन, भुजंगासन, सलभासन, धनुराषन, सर्वगांसन, शीर्षासन, मयूरासन जैसे 16 आसनों का प्रदर्शन किया। दो से लेकर 7 बच्चों के पिरामिड का प्रदर्शन किया गया। 26 टीमों ने पिरामिड बनाए, जबकि लंबी कूद के साथ टाइगर जंप आदि का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


कई प्रस्तुति ऐसी रहीं, जिन्हें देख दर्शक हैरत में पड़ गए। तालियों के साथ हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें