खंदौली द्वितीय के वार्ड छह में जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
कलक्ट्रेट स्थित एडीएम सिटी के कार्यालय में गुरुवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हो सका था। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन था। नामांकन के लिए राकेश बघेल, पवन, अरुण कुमार ने परचे खरीदे थे।
वहीं क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए होने वाले चुनाव को भी नामांकन पत्रों की खरीद की गई। नामांकन पत्रों की जांच 27 जनवरी को होगी। जिले में जिला पंचायत सदस्य के एक, प्रधान के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार पद और ग्राम पंचायत सदस्य के 16 पद रिक्त है। खंदौली के वार्ड छह में जिला पंचायत सदस्य सत्यप्रकाश के निधन के चलते यह वार्ड रिक्त हुआ था। यह वार्ड अनारक्षित है।
मत पेटिकाओं से होगा चुनाव
उप चुनाव में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन का उपयोग नहीं किया जाएगा। यह चुनाव मत पेटिकाओं से ही होगा। उधर, ग्राम पंचायत व
प्रधान पदों के लिए ब्लाक कार्यालयों पर ही प्रक्रिया की जा रही है।