कागारौल। क्षेत्र के गांव गढ़ी कालिया में बृहस्पतिवार को जिकड़ी भजनों का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्रीय कलाकारों ने भक्ति और लोक संस्कृति से भरी प्रस्तुतियां दीं। श्रोता इन प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हो गए। देर शाम तक भजन-कीर्तन की गूंज पूरे क्षेत्र में सुनाई देती रही। जिकड़ी भजन गायक नारायण सिंह, फौजी श्यामवीर और कमांडो श्यामलाल की प्रस्तुतियों ने विशेष सभी को लुभाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छह सदस्यीय टीम को 6 हजार रुपये और द्वितीय स्थान पर रही टीम को 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। सांसद भाई प्रमोद चाहर ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण हैं।